सेवा के खास आँकड़े
मार्च 2010
हमारे लिए यह बहुत खुशी की बात है कि इस साल स्मारक में 87,532 लोग हाज़िर हुए, जो कि पिछले साल से 12% ज़्यादा है। हमें यह भी बताते हुए भी खुशी हो रही है कि मार्च के महीने में हमने पाँच नए शिखर हासिल किए हैं। कुल 33,089 प्रचारकों ने प्रचार सेवा में भाग लिया जिनमें 2,974 पायनियर थे। कुल 6,42,608 घंटे प्रचार सेवा में बिताए गए, 2,18,908 वापसी भेंट की गयीं और 37,748 बाइबल अध्ययन चलाए गए।