घोषणाएँ
▪ अक्टूबर के लिए साहित्य पेशकश: प्रहरीदुर्ग और सजग होइए! पत्रिकाएँ। जब कोई दिलचस्पी दिखाता है, तो ट्रैक्ट क्या आप सच्चाई जानना चाहेंगे? पेश कीजिए और बाइबल अध्ययन शुरू करने की कोशिश कीजिए। नवंबर: परमेश्वर का पैगाम—आपके नाम। इस नए ब्रोशर के साथ नीचे दिया कोई भी ब्रोशर पेश किया जा सकता है: सब लोगों के लिए एक किताब, संतोष से भरी ज़िंदगी—कैसे हासिल की जा सकती है। दिसंबर: वह सर्वश्रेष्ठ मनुष्य जो कभी जीवित रहा। अगर घर-मालिक के बच्चे हैं, तो बाइबल कहानियों की मेरी मनपसंद किताब पेश कीजिए। जनवरी: बाइबल असल में क्या सिखाती है? अगर घर-मालिक के पास पहले से यह किताब है, तो उसे 192-पेजवाली ऐसी कोई भी किताब पेश की जा सकती है, जो समय के गुज़रते पीली पड़ गयी है या बदरंग हो गयी है। या फिर सन् 1995 से पहले छापी गयी कोई किताब पेश की जा सकती है।
▪ 18 अप्रैल, 2011 से शुरू होनेवाले हफ्ते से मंडली के बाइबल अध्ययन में किताब “मेरा चेला बन जा और मेरे पीछे हो ले” से चर्चा की जाएगी। जिन मंडलियों में इस किताब की ज़रूरत है वे अगली बार साहित्य की माँग करते वक्त इसकी गुज़ारिश कर सकते हैं।