घोषणाएँ
▪ दिसंबर के लिए साहित्य पेशकश: वह सर्वश्रेष्ठ मनुष्य जो कभी जीवित रहा। अगर घर-मालिक के बच्चे हैं, तो बाइबल कहानियों की मेरी मनपसंद किताब पेश कीजिए। जनवरी: बाइबल असल में क्या सिखाती है? अगर घर-मालिक के पास पहले से यह किताब है, तो उसे 192-पेजवाली ऐसी कोई भी किताब पेश की जा सकती है, जो समय के गुज़रते पीली पड़ गयी है या बदरंग हो गयी है। या फिर सन् 1995 से पहले छापी गयी कोई किताब पेश की जा सकती है। फरवरी: पारिवारिक सुख का रहस्य। मार्च: बाइबल असल में क्या सिखाती है? बाइबल अध्ययन शुरू करने की पूरी कोशिश कीजिए।
▪ सन् 2012 का स्मारक गुरुवार, 5 अप्रैल को सूरज ढलने के बाद मनाया जाएगा।