24 जून से शुरू होनेवाले हफ्ते का शेड्यूल
24 जून से शुरू होनेवाला हफ्ता
गीत 34 और प्रार्थना
❑ मंडली बाइबल अध्ययन:
यहोवा के करीब अध्या. 22 पैरा. 15-22 और पेज 228 पर दिया बक्स (30 मि.)
❑ परमेश्वर की सेवा स्कूल:
बाइबल पढ़ाई: प्रेषितों 8-10 (10 मि.)
परमेश्वर की सेवा स्कूल में सीखी बातों पर चर्चा (20 मि.)
❑ सेवा सभा:
10 मि: “एक विषय पर बात करके दोनों पत्रिकाएँ पेश कीजिए।” भाषण। भाषण के बाद, पेज 4 पर दिए गए पेशकश के नमूने का इस्तेमाल करके, एक प्रदर्शन दिखाइए कि जुलाई के पहले शनिवार को अध्ययन कैसे शुरू किया जा सकता है।
10 मि: प्रभु में हमारी कड़ी मेहनत बेकार नहीं है। (1 कुरिं. 15:58; इब्रा. 6:10) चर्चा। ऐसे प्रचारकों से बात करने का इंतज़ाम कीजिए जो काफी समय से प्रचार सेवा कर रहे हैं। उनसे उन दिनों की प्रचार सेवा के बारे में बताने के लिए कहिए। उन दिनों मंडली में कितने भाई-बहन थे? मंडली को प्रचार के लिए कितना बड़ा इलाका दिया जाता था? और राज की खुशखबरी के बारे में लोगों का क्या रवैया था? आपने किस तरह के विरोध का सामना किया? हमारी मंडली के इलाके में राज के काम की बढ़ोतरी कैसे हुई?
10 मि: जुलाई और अगस्त के लिए साहित्य पेशकश। चर्चा। चंद शब्दों में बताइए कि जुलाई और अगस्त में पेश किए जानेवाले अलग-अलग ब्रोशर में क्या जानकारी दी गयी है और उन्हें पेश करने के दो प्रदर्शन दिखाइए। दोनों में से एक प्रदर्शन में खुशखबरी ब्रोशर का इस्तेमाल कीजिए। इस प्रदर्शन के लिए पेज 4 पर दिए पेशकश के नमूने या मार्च 2013 की हमारी राज-सेवा में दी कोई पेशकश इस्तेमाल कीजिए।
गीत 54 और प्रार्थना