17 फरवरी से शुरू होनेवाले हफ्ते का शेड्यूल
17 फरवरी से शुरू होनेवाला हफ्ता
गीत 54 और प्रार्थना
❑ मंडली बाइबल अध्ययन:
पैगाम भाग 9 (30 मि.)
❑ परमेश्वर की सेवा स्कूल:
बाइबल पढ़ाई: उत्पत्ति 29-31 (10 मि.)
नं. 1: उत्पत्ति 29:21-35 (4 मि. या उससे कम)
नं. 2: क्रूस की उपासना करना गलत है—चर्चा के लिए बाइबल के विषय 3ख (5 मि.)
नं. 3: एब्यातार—एक विश्वासघाती काम, सालों की वफादारी मिट्टी में मिला सकता है—1 शमू 22:11-23; 23:6; 2 शमू 15:24-36; 1 राजा 1:7, 8, 25, 26, 32-40; 2:26; 4:4 (5 मि.)
❑ सेवा सभा:
10 मि: प्यार और दया दिखाते हुए प्रचार कीजिए। सेवा स्कूल किताब के पेज 118, पैराग्राफ 1 से पेज 119 पैराग्राफ 5 में दी जानकारी पर चर्चा।
5 मि: क्या आप प्रचार में jw.org का इस्तेमाल कर रहे हैं? चर्चा। हाज़िर लोगों को प्रचार में jw.org का इस्तेमाल करने पर मिले कुछ अच्छे अनुभव बताने के लिए कहिए। सभी को बढ़ावा दीजिए कि वे प्रचार के दौरान, हर मुनासिब जगह पर लोगों को jw.org के बारे बताएँ।
15 मि: “इस साल के स्मारक मौसम को खुशनुमा बनाइए!” सवाल और जवाब। सेहत से जुड़ी चुनौतियाँ या पूरे समय की नौकरी के बावजूद, जो भाई-बहन सहयोगी पायनियर सेवा करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें यह बताने का बढ़ावा दीजिए कि वे अपने शेड्यूल में क्या फेरबदल करेंगे ताकि अपनी प्रचार सेवा बढ़ा सकें। पैराग्राफ 3 पर चर्चा करते वक्त, सेवा निगरान को बताने के लिए कहिए कि मार्च, अप्रैल और मई के दौरान मंडली में प्रचार सभा के क्या इंतज़ाम किए जा रहे हैं।
गीत 8 और प्रार्थना