12 मई से शुरू होनेवाले हफ्ते का शेड्यूल
12 मई से शुरू होनेवाला हफ्ता
गीत 12 और प्रार्थना
❑ मंडली बाइबल अध्ययन:
पैगाम भाग 21 (30 मि.)
❑ परमेश्वर की सेवा स्कूल:
बाइबल पढ़ाई: निर्गमन 27-29 (10 मि.)
नं. 1: निर्गमन 29:19-30 (4 मि. या उससे कम)
नं. 2: अलग-अलग भाषाएँ बोलने का इंतज़ाम थोड़े समय के लिए था—चर्चा के लिए बाइबल के विषय 7घ (5 मि.)
नं. 3: अब्राहम—आज्ञाकारी, निस्वार्थ और हिम्मत जैसे गुण, परमेश्वर को खुश करते हैं—उत्प 11:32; 12:6–13:18; 14:1-20; निर्ग 12:40-43; गला 3:17 (5 मि.)
❑ सेवा सभा:
15 मि: हर जाति के लोग धारा की नाईं उसकी ओर चलेंगे। (यशा. 2:2) दो प्रचारकों का इंटरव्यू लीजिए, एक कई सालों से सच्चाई में है और दूसरा नया है। उनसे पूछिए: किस बात ने आपको सच्चाई की तरफ खींचा? आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा? जब आप पहली बार मसीही सभा में हाज़िर हुए, तब आपको क्या बात सबसे अच्छी लगी? जब आप पहली बार प्रचार में गए थे, तो आपका क्या अनुभव रहा? आध्यात्मिक तरक्की करने में मंडली के भाई-बहनों ने कैसे आपकी मदद की?
15 मि: “प्रचार में अपना हुनर बढ़ाना—शुरूआती शब्दों की तैयारी करना।” चर्चा। दो भागोंवाला एक प्रदर्शन दिखाइए। पहले ऐसी पेशकश का प्रदर्शन दिखाइए जिसकी शुरूआत बिना सोच-समझे की गयी थी। फिर ऐसी पेशकश का प्रदर्शन जो अच्छी तरह तैयार की गयी थी। समय को ध्यान में रखते हुए, सेवा स्कूल किताब के पेज 215-219 में दी जानकारी के खास मुद्दे भी शामिल कीजिए।
गीत 20 और प्रार्थना