रिश्तेदारों को गवाही देना उत्तम परिणाम लाता है
ताइनान, ताइवान में, एक जवान गृहिणी ने बाइबल का अध्ययन करना शुरू किया। वह एक बड़े परिवार के साथ रहती है, जिसमें से अनेक प्रॆस्बिटेरियन चर्च में प्रमुख थे। क्योंकि उसका गिरजा ‘अन्य धर्मों पर आक्रमण करने‘ के लिए अकसर साक्षियों की आलोचना करता था, वह सावधानीपूर्वक ऐसा करने से दूर रही, इसके बजाय उसने मसीही गुणों को प्रदर्शित करने पर ध्यान केन्द्रित किया। उसे सभाओं में जाने के लिए अपनी मोटर साइकिल पर सोलह किलोमीटर जाना पड़ता था लेकिन वह नियमित रूप से उपस्थित होती थी। जल्द ही, अपने व्यक्तित्व में जो परिवर्तन वह कर रही थी, वह उसके परिवार के सदस्यों को दिखने लगा। इसके और उसकी व्यवहार-कुशल गवाही के परिणामस्वरूप, उसकी भाभी अध्ययन करने लगी। फिर स्वयं उसका पति भी जो वह सीख रही थी उसकी जाँच करने के लिए राज़ी हो गया। फिर, उसका भाई और रिश्ते का भाई अध्ययन करने लगे। फिर उसकी सास ने उस बात में दिलचस्पी दिखायी जिसे परिवार के कई सदस्य सीख रहे थे। इस जवान स्त्री ने इसके बाद अपने माता-पिता को, जो ३२२ किलोमीटर दूर रहते थे, गवाही दी। वे अध्ययन करने लगे। यह जवान स्त्री, उसका पति, और दो रिश्तेदार अब बपतिस्मा प्राप्त कर चुके हैं, अनेक अन्य रिश्तेदार सच्चाई सीखने में उत्तम प्रगति कर रहे हैं, तथा उसी गिरजे के एक और दम्पति ने अभी-अभी गिरजा त्याग दिया है ताकि वे प्रचार कार्य में हिस्सा ले सकें। दोनों, कथनी और उत्तम आचरण के ज़रिए दूसरों को सच्चाई की सिफ़ारिश करने के लिए यहोवा की तरफ़ से क्या ही आशिष!