कोडेक्स वैटिकनस—मरकुस की खुशखबरी की किताब की समाप्ति
वैटिकन हस्तलिपि नं. 1209, जिसे कोडेक्स वैटिकनस के नाम से भी जाना जाता है, चौथी सदी की है। विद्वानों का मानना है कि कोडेक्स वैटिकनस, बाइबल के यूनानी पाठ का एक जाना-माना स्रोत है। यह तसवीर दिखाती है कि मरकुस की खुशखबरी की किताब कहाँ समाप्त होती है। इसमें और चौथी सदी की एक और अहम हस्तलिपि, कोडेक्स साइनाइटिकस में मरकुस की किताब उन शब्दों से खत्म होती है, जो आज बाइबल के अनुवादों में मरकुस 16:8 में पाए जाते हैं। (मर 16:8 का अध्ययन नोट देखें।) मुमकिन है कि कोडेक्स वैटिकनस मिस्र के सिकंदरिया शहर में तैयार की गयी थी। इसमें जो धुँधली लिखावट है, उससे मालूम होता है कि नकल-नवीस ने ऐसा चर्मपत्र इस्तेमाल किया, जो पहले इस्तेमाल हो चुका था। इस कोडेक्स में शुरू में यूनानी भाषा में पूरी बाइबल थी और शायद इसमें करीब 820 पन्ने थे, जिनमें से अब 759 बचे हैं। इस कोडेक्स में बाइबल के जो हिस्से नहीं पाए जाते वे हैं: उत्पत्ति का ज़्यादातर भाग, भजनों की किताब का एक भाग, इब्रानियों 9:14 से 13:25, 1 और 2 तीमुथियुस, तीतुस, फिलेमोन और प्रकाशितवाक्य की पूरी किताबें। कोडेक्स वैटिकनस इटली के रोम में वैटिकन लाइब्रेरी में रखी हुई है। माना जाता है कि यह 15वीं सदी से वहाँ रखी हुई है।
चित्र का श्रेय:
Vat.gr.1209 © 2016 Biblioteca Apostolica Vaticana
आयतें: