प्रयास कीजिए कि ध्यानपूर्वक सुनने वाले लोग मिलें
घर-घर की सेवकाई में हमें मिलनेवाले अनेक लोगों के मन पर आध्यात्मिक विषय नहीं होते हैं। वे परिवार के सदस्यों, आर्थिक मुश्किलों, या व्यक्तिगत समस्याओं में तल्लीन हो सकते हैं। वार्तालाप शुरू करने के लिए, अकसर पड़ोस में अनेक लोगों की समान दिलचस्पी के विषयों के बारे में बात करना बेहतरीन होगा। दिलचस्पी को उत्तेजित करने के लिए सवालों का उपयोग किया जा सकता है, क्योंकि यह गृहस्वामी को वार्तालाप में शामिल करता है। ऐसे दृष्टिकोण सवाल जो लोगों को शर्मिंदा नहीं करते अत्यधिक प्रभावकारी हैं।
२ आपको शायद ऐसा एक तरीका अपनाने से सुनने वाले मिल सकते हैं:
▪“नमस्ते। मेरा नाम _____है। मैं पड़ोस में रहता हूँ। वे अनेक जन जिनसे मैंने आज सुबह बात की है [हाल ही में पड़ोस में हुई एक घटना के समाचार या स्थानीय चिंता के विषय का उल्लेख कीजिए] के बारे में चिंतित हैं। क्या आप सोचते हैं कि परमेश्वर ने संसार को ऐसा होना नियत किया था?” जवाब के लिए समय दीजिए। शांतिपूर्ण नए संसार में जीवन ट्रैक्ट को इस समय पेश किया जा सकता है। सर्वदा जीवित रहना पुस्तक की प्रस्तुति की ओर ले जाते हुए, संक्षिप्त रूप से पृष्ठ १ पर दिए चित्र और जैसे समय अनुमति दे अनुच्छेद १-३ में दी गई जानकारी पर ध्यान दीजिए। या सर्वदा जीवित रहना पुस्तक सीधे प्रस्तुत की जा सकती है। आप पृष्ठ १५७ पर उद्धृत भजन ३७:९, १० की ओर ध्यान आकर्षित कर सकते हैं और पुस्तक से उसे पढ़िए। पृष्ठ १५६-७ पर दिए चित्रों का उपयोग करते हुए, दुष्टता चले जाने के बाद सारी पृथ्वी पर रहनेवाली धार्मिक परिस्थितियों को समझाइए।
३ अगर पुस्तक की प्रस्तुति को अस्वीकृत किया जाता है या अगर गृहस्वामी बहुत व्यस्त है, तो हमेशा प्रहरीदुर्ग और अवेक! को प्रस्तुत करने के लिए तैयार रहिए। नीतियों के पतन से सभी तरफ लोग भयभीत हैं। जब आप अगस्त ८ अवेक! का अँग्रेज़ी संस्करण पढ़ेंगे, तो कुछ ऐसे मुद्दों को चुनिए जो आपको लगता है कि आपके क्षेत्र में लोगों में दिलचस्पी जगाएँगे। सामयिक बुरी परिस्थितियों पर अधिक ध्यान दिए बगैर, गृहस्वामी का ध्यान अवेक! के इस संस्करण में दिए “एक संपूर्ण नैतिक मार्गदर्शक” लेख की ओर आकर्षित कीजिए और परमेश्वर के वचन की सलाह को मानने के फायदों के बारे में सकारात्मक रूप से बताइए। उस महीने में बाद में, अवेक! के अगस्त २२ का अँग्रेज़ी संस्करण प्रस्तुत करते वक्त, “जब सारी प्रजातियाँ शान्ति में एक साथ रहेंगी” लेख की ओर ध्यान आकर्षित कीजिए। विभिन्न प्रजातियों के लोगों के मध्य शांतिपूर्ण सम्बन्धों को प्राप्त करने के लिए बाइबल की सलाह को विशिष्ट कीजिए। अगस्त ८ अवेक! के प्रांतीय भाषाओं के संस्करणों में पहले लेख का शीर्षक एक सवाल पूछता है जो अनेक लोग पूछते हैं: “क्या परमेश्वर युद्ध में पक्ष लेता है?” आप गृहस्वामी का ध्यान हमारे सामने रखी महान प्रत्याशा की ओर खींच सकते हैं जिसकी चर्चा इस प्रति के दूसरे लेख में की गई है, “युद्ध के अंत के लिए क्या आशा?” प्रहरीदुर्ग और अवेक के सामयिक साथ ही पुराने अंक प्रस्तुत करने के लिए अलग रखे गए विशेष दिनों के अलावा कभी भी प्रस्तुत किए जा सकते हैं।
४ याद रखिए कि हमारा लक्ष्य राज्य संदेश में दिलचस्पी जगाना है। सुननेवाले मिलें इसके लिए, पहले हमें गृहस्वामी का ध्यान आकृष्ट करना और उसकी विचारधारा को उत्तेजित करना है। इस कारण भेड़ समान लोग ‘कान लगाकर’ (सुनना, NW) चाहेंगे कि मानवजाति के लिए अपने उद्देश्य के बारे में “. . . ईश्वर यहोवा क्या कहता है।”—भज. ८५:८.