द बाइबल—ऐक्यूरेट हिस्ट्री, रिलाएबल प्रॉफेसी विडियो से सीखना
इस विडियो को देखने के बाद, क्या आप इन सवालों के जवाब दे सकते हैं? (1) बाइबल की भरोसेमंद जानकारी देनेवाला कौन है? (दानि. 2:28) (2) बाइबल कैसे प्राचीन मिस्र के बारे में सही-सही जानकारी देती है, और यशायाह 19:3, 4 में लिखी भविष्यवाणी कैसे पूरी हुई? (3) बाइबल में अश्शूरियों, उनके राजाओं, और अश्शूर के विनाश के बारे में जो जानकारी दी गयी है उसे पुरातत्वविज्ञान ने कैसे सही बताया है? (नहू. 3:1, 7, 13) (4) बाबुल के बारे में कौन-सी भविष्यवाणियाँ भरोसेमंद साबित हुई हैं? (5) परमेश्वर के लोगों पर मादी-फारस का कैसा प्रभाव पड़ा? (6) दानिय्येल 8:5, 8 की पूर्ति कैसे हुई, और कितने समय पहले इन बातों को बता दिया गया था? (7) यीशु सच्चा मसीहा कैसे साबित हुआ? (8) प्रकाशितवाक्य 13:11 और 17:11 में बतायी गई भविष्यवाणियों को आज की कौन-सी राजनैतिक शक्तियाँ पूरा कर रही हैं? (9) विडियो में दिखाये गए कौन-से दृश्य सभोपदेशक 8:9 को सच साबित करते हैं? (10) इस वीडियो को देखने से भविष्य के लिए बाइबल के वादों में आपका विश्वास कैसे बढ़ा है? (11) इस विडियो के ज़रिये आप दूसरों को कैसे यकीन दिला सकते हैं कि बाइबल परमेश्वर की ओर से है?