महीने का विषय: ‘वचन का प्रचार करने में जी-जान से लगे रहो।’—2 तीमु. 4:2.
वक्त की नज़ाकत ध्यान में रखकर हम कैसे प्रचार में जी-जान से लगे रह सकते हैं
हम बहुत नाज़ुक दौर में जी रहे हैं, यह बात हर किसी को अच्छी तरह समझना है। और अगर हम इस दुनिया के विनाश से बचना चाहते हैं, तो ज़रूरी है कि हम इसे ध्यान में रखकर प्रचार में जी-जान से लगे रहें। आगे दी हिदायतें लागू करने से हम प्रचार में जी-जान से लगे रहने का अपना इरादा और भी मज़बूत कर पाएँगे।
• राज के बारे में लगातार प्रार्थना करते रहिए। —मत्ती 6:10.
• हर दिन बाइबल पढ़ने के ज़रिए अपने दिल की हिफाज़त कीजिए।—इब्रा. 3:12.
• अपने समय का बुद्धिमानी से इस्तेमाल कीजिए। —इफि. 5:15, 16; फिलि. 1:10.
• अपनी आँख ‘एक ही चीज़ पर टिकाए’ रखिए। दुनियावी ख्वाहिशों में फँसकर गुमराह मत होइए।—मत्ती 6:22, 25; 2 तीमु. 4:10.
• बाइबल की भविष्यवाणियाँ पूरी हो रही हैं, इस बात को ध्यान में रखते हुए हमेशा जागते रहिए।—मर. 13:35-37.
अगर हमारे अंदर जी-जान से लगे रहने का इरादा होगा, तो हम उस काम में पूरा-पूरा हिस्सा लेंगे जो बस पूरा होने ही वाला है!—यूह. 4:34, 35.