वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • km 10/11 पेज 7
  • वे किस हाल में हैं?

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • वे किस हाल में हैं?
  • हमारी राज-सेवा—2011
  • मिलते-जुलते लेख
  • क्या आप हमारे साहित्य का मूल्यांकन करते हैं?
    हमारी राज-सेवा—1992
  • एक से ज़्यादा भाषा बोलनेवाले इलाके में साहित्य देना
    हमारी राज-सेवा—2003
  • हमारे बाइबल साहित्य का सोच-समझकर इस्तेमाल कीजिए
    हमारी राज-सेवा—2005
  • प्रचारकों के सवाल
    हमारी राज-सेवा—2011
और देखिए
हमारी राज-सेवा—2011
km 10/11 पेज 7

वे किस हाल में हैं?

किसी को किताबें या पत्रिकाएँ देने से पहले खुद से यह सवाल पूछना अच्छा होगा। अगर हम दूसरों को ऐसी किताबें या पत्रिकाएँ दें जो फटी-पुरानी या गंदी हों, या जिसके पन्‍ने कोने से मुड़े हुए हों या पीले पड़ गए हों तो इससे संगठन के नाम पर बुरा असर पड़ सकता है। और शायद लोग हमारे साहित्य में दिए गए खूबसूरत और जान बचानेवाले संदेश से भी मुँह मोड़ लें।

हम अपने साहित्य को साफ-सुथरा कैसे रख सकते हैं? कई लोगों ने पाया है कि अगर वे प्रचार के बैग में एक तरह की चीज़ों को एक-साथ रखें तो इससे साहित्य अच्छे हाल में रहते हैं। उदाहरण के लिए, उन्होंने अपने बैग में किताबों, पत्रिकाओं, ब्रोशरों और ट्रैक्टों के लिए अलग-अलग जगह बनायी है। बाइबल और दूसरे साहित्य इस्तेमाल करने के बाद वे बड़े ध्यान से उन्हें अपने बैग में वापस रखते हैं, ताकि वे खराब न हों। कुछ प्रचारक अपने साहित्य, फोल्डरों या प्लास्टिक की पारदर्शी थैलियों में रखते हैं। चाहे हम कोई भी तरीका इस्तेमाल करें, हम किसी को खराब या फटा हुआ साहित्य नहीं देना चाहेंगे ताकि उसे हमारी सेवा में खामी निकालने की वजह न मिले।—2 कुरिं. 6:3.

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें