चेला बनाने में हमारी सहायता के लिए सभाएं
नवम्बर ५ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
गीत ९२ (५१)
१० मि: स्थानीय घोषणाएं और हमारी राज्य सेवा से चुनी हुई घोषणाएं। दो अवेक! प्रस्तुतीकरणों का सुझाव दे जो स्थानीय क्षेत्र में उचित हो।
२० मि: “बिना रुकावट सिखाते रहो।” चर्चा और प्रदर्शन। परिच्छेद २ पर विचार करने के बाद अनुभवी पायनियर या प्रचारक द्वारा प्रदिर्शत करें कि कैसे एक अभिदान की भेंट की जानी चाहिए। (प्रत्येक अँग्रेजी पत्रिका के लिए नया अभिदान मूल्य ५० रु. है। छः महिने का अभिदान और मासिक पत्रिकाओं को एक वर्षीय अभिदान का मूल्य २५ रु. हैं।) दोबारा आने और अधिक प्रोत्साहक आध्यात्मिक जानकारी की चर्चा करने का प्रस्ताव रखे। परिच्छेद ३ और ४ पर चर्चा करने के बाद दो उत्साही प्रचारकों द्वारा विचार करने दें कि कैसे वे इन सुझावों को नवम्बर और आनेवाले महिनों के दौरान लागू करेंगे।
१५ मि: “समयनिष्ठा और आप।” द वॉचटावर, जून १५, १९९०, पृष्ठ २६-९ पर आधारित सुक्रमित प्राचीन द्वारा भाषण। (प्रान्तीय भाषा: km ८८/५ पृष्ठ ३)
गीत १९५ (१०५) और अन्तिम प्रार्थना।
नवम्बर १२ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
गीत २१५ (३४)
५ मि: स्थानीय घोषणाएं और ईश्वरशासित समाचार।
२० मि: माता-पिताओं, अपने बच्चों को रिस न दिलाओ। अवेक! जनवरी २२, १९९० के पृष्ठ १६ और १७ और फॅमिली लाइफ पुस्तक के अध्याय ११ के “अपने बच्चे को अभिव्यंजक बनने के लिए प्रात्सहित करना” और “युवाओं की आवश्कताओं को समझना” इन उपशीर्षकों के नीचे दी जानकारी पर आधारित भाषण और प्रदर्शन। माता-पिताओं को अपने प्रत्येक बच्चे को समझने और उन्हें आध्यात्मिक और अन्य रुप से विकसित होने में मदद देने की आवश्यकता पर बल दें। प्रदर्शित करें कि कैसे बाइबल अध्ययन के अन्त में माता-पिता अपने बच्चों की, उनके परिश्रमों के लिए, प्रशंसा करते हैं। प्रोत्साहन देने के द्वारा और उन क्षेत्रों में मदद देने के द्वारा जहाँ उन्हें समस्याएं हैं, उनके स्कूल कार्य में रुचि दिखायी जाती है। सभी समयों पर बच्चे का हित मन में रखने की आवश्यकता पर ज़ोर देते हुए अध्यक्ष भाषण समाप्त करता है।
२० मि: “प्रभावकारी बाइबल अध्ययनों द्वारा दिलों तक पहुँचे।” लेख पर प्रश्नोत्तरी सोच-विचार। परिच्छेद ३ और ५ पर विचार करते वक्त प्रदर्शित करें कि कैसे स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप बन सकते हैं। द वॉचटावर के अगस्त १, १९८४ अंक से उचित मुद्दों पर बल दें।
गीत ४३ (१०३) और अन्तिम प्रार्थना।
नवम्बर १९ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
गीत १३२ (७०)
१० मि: स्थानीय घोषणाएं और लेखा रिपोर्ट। अंशदानों के लिए संस्था की स्वीकृति शामिल करें और स्थानीय मण्डली आवश्यकताओं के लिए दिए गए आर्थिक समर्थन के लिए क़दर व्यक्त करें। उन योजनाओं पर विशेष बल देते हुए जो दूसरों के लिए सहायक होंगी, संक्षिप्त रुप से एक ऐसे परिवार से साक्षात्कार करें जिन्होंने एक सम्पूर्ण सप्ताहान्त के लिए क्षेत्र सेवकाई कार्य की योजना की है।
२० मि: “निकट पारिवारिक सम्बन्धों का निर्माण करना।” श्रोतागण से कुछ सहभागिता के साथ प्राचीन द्वारा भाषण। परिवार के सदस्यों में आध्यात्मिक गुणों को निर्माण करने के लिए और सभों को क्षेत्र सेवकाई कार्य में आनन्द प्राप्त करने के लिए स्थानीय रुप से क्या किया जा सकता है, इसके सम्बन्ध में सुझाव शामिल करें।
१५ मि: क्षेत्र सेवकाई के लिए तैयारी करना। एक पारिवारिक समूह क्षेत्र प्रस्तुतीकरणें की तैयारी करते हुए प्रदिर्शत करें जहाँ एक व्यक्ति पत्रिकाएं, दूसरा ट्रैक्ट, और तीसरा एक मुफ़्त गृह बाइबल अध्ययन की भेंट करता है। परीवार के सदस्य इन्हें एक दूसरे के साथ अभ्यास करते हुए दिखाएं।
गीत ४२ (१८) और अन्तिम प्रार्थना।
नवम्बर २६ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
गीत ३१ (३)
१० मि: स्थानीय घोषणाएं और प्रश्न पेटी। अवेक! अभिदान अभियान की प्रगति पर रिपोर्ट।
१५ मि: सर्किट ओवरसियर के कार्य की क़दर करना। ऑर्गनाइज़्ड टु अकम्पलिश अवर मिनिस्ट्री पुस्तक के पृष्ठ ४७-५० के “सर्किट ओवरसियर” शीर्षक के नीचे दी गयी जानकारी की, श्रोतागण के साथ, चर्चा। अध्यक्ष को ज़ोर देना है कि हम कैसे भेंट का पूर्ण समर्थन करने के द्वारा लाभ उठा सकते हैं। अपने नियुक्त कार्य को सम्पादित करने में सर्किट ओवरसियर और उसकी पत्नी द्वारा स्थपित ईश्वरीय भक्ति के उदाहरण की हमें क़दर करनी चाहिए।
२० मि: “सुसाचार की भेंट—लोगों से बातचीत करने के द्वारा।” विषय की प्रश्नोत्तरी चर्चा। अच्छी तरह तैयार किए गए दो प्रदर्शन दिखाएं कि कैसे घरों में और घरों के बाहर लोगों को पाने पर वार्तालाप शुरु किया जा सकता है।
गीत २० (१०३) और अन्तिम प्रार्थना।
दिसम्बर ३ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
गीत १२८ (१०)
५ मि: स्थानीय घोषणाएं।
१५ मि: हमारे सहायक सेवकों की क़दर करना। मंच और ध्वनि, लेखा, साहित्य, पत्रिकाएं, और परिचारक के रूप में कार्य करनेवाले भाइयों से साक्षात्कार करें। उनकी विशेष ज़िम्मेदारियों के बारे में और उनके कार्य को अधिक आनन्ददायक बनाने के लिए प्रचारक कैसे सहायोग दे सकते हैं, यह बताएं। स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप बनाएं।
१० मि: स्थानीय आवश्यकताएं। या द वॉचटावर, सितम्बर १, १९९०, पृष्ठ २९-३१ के “विल यू कीप ऑन वॉकिंग इन द ट्रूत?” लेख पर आधारित भाषण (प्रान्तीय भाषा: जुलाई १९८७ वॉचटावर, “परमेश्वर के प्रेम से क्या आपको कुछ भी अलग कर सकता है?”)
१५ मि: दिसम्बर सेवकाई के लिए तैयारी करें। न्यू वर्ल्ड ट्रान्सलेशन ऑफ द होली स्क्रिपचर्स और “लुक! आय ॲम मेकिंग ऑल थिंग्स न्यू” या शुड यू बिलीव इन द ट्रिनिटी? प्रस्तुत करने के लिए स्थानीय क्षेत्र के लिए उपयुक्त वार्तालाप के मुद्दों की चर्चा करें। बाइबल पढ़ने के महत्त्व के बारे में प्रचारक गृहस्वामी से कैसे बात कर सकता है, यह प्रदर्शित करें। परमेश्वर का वचन प्रेरित और लाभदायक है, यह दिखाने के लिए २ तीमुथियुस ३:१६, १७ का उपयोग किया जा सकता है और बाद में विशेष लाभ सूचित करने के लिए यूहन्ना १७:३ उपयोग करें। दिसम्बर भेंट भी शामिल करें।
गीत ८ (८४) और अन्तिम प्रार्थना।