वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • km 5/00 पेज 2
  • सेवा सभा की तालिका

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • सेवा सभा की तालिका
  • हमारी राज-सेवा—2000
  • उपशीर्षक
  • मई 8 से शुरू होनेवाला सप्ताह
  • मई 15 से शुरू होनेवाला सप्ताह
  • मई 22 से शुरू होनेवाला सप्ताह
  • मई 29 से शुरू होनेवाला सप्ताह
  • जून 5 से शुरू होनेवाला सप्ताह
हमारी राज-सेवा—2000
km 5/00 पेज 2

सेवा सभा की तालिका

मई 8 से शुरू होनेवाला सप्ताह

गीत 9

8 मि: कलीसिया की घोषणाएँ और हमारी राज्य सेवकाई से चुनिंदा घोषणाएँ।

17 मि: मई महीने में नए जोश के साथ प्रचार कीजिए। सर्विस ओवरसियर द्वारा भाषण और इंटरव्यू। अप्रैल महीने में कलीसिया ने सेवकाई में जो मेहनत की है, उसके बारे में बताइए। ऐसे दो प्रचारकों का इंटरव्यू लीजिए जिन्होंने अप्रैल में ज़्यादा सेवा की या ऑक्सलरी पायनियरिंग की। उन्हें कौन-सी आशीषें मिलीं? क्या मई महीने में भी कलीसिया इसी तरह जोश से प्रचार करेगी? अलग-अलग तरीकों से प्रचार करने के लिए सभी को उकसाइए। इस महीने नन्हें प्रचारकों को ज़्यादा समय सेवा में बिताने के लिए कहिए क्योंकि उनकी छुट्टियाँ हैं। जो भाई-बहन प्रचार में ढीले पड़ गए हैं, क्या हम उनकी इस महीने प्रचार के लिए मदद कर सकते हैं? उनके लिए क्या इंतज़ाम किया गया है, बताइए। जो लोग हर साल स्मारक में आते हैं, उनकी दिलचस्पी कैसे बढ़ायी जा सकती है? दिखाइए कि आप आध्यात्मिक रूप से उनका भला चाहते हैं और उन्हें बाइबल स्टडी करने के लिए उकसाइए। भाइयों ने जो जोश दिखाया है, उसकी सराहना कीजिए।

20 मि: “परमेश्‍वर के वचन पर चलनेवाले” यहोवा के साक्षियों का ज़िला अधिवेशन। सेक्रेटरी सवाल-जवाब के ज़रिए इंसर्ट में दिए लेख पर चर्चा करेगा। जिन वचनों का सिर्फ हवाला दिया गया है, उनका उपयोग करके बताइए कि हम सभी को संस्था के हरेक निर्देशन का पालन क्यों करना चाहिए। इस बात पर ज़ोर दीजिए कि अधिवेशन के तीनों दिन हाज़िर होना ज़रूरी है और इसके लिए सभी को पहले से ही छुट्टी के लिए अर्ज़ी दे देनी चाहिए। संस्था हमारे लिए जो प्रबंध करती है उसमें भाई-बहन काफी सहयोग देते हैं, इसलिए उनकी सराहना कीजिए।

गीत 8 और समाप्ति प्रार्थना।

मई 15 से शुरू होनेवाला सप्ताह

गीत 28

10 मि: कलीसिया की घोषणाएँ। अकाउंट्‌स रिपोर्ट।

20 मि: “लोगों तक सुसमाचार पहुँचाने का एक और ज़रिया—टेलिफोन।” इंसर्ट के पहले 13 पैराग्राफों पर सवाल-जवाब के साथ चर्चा। अगर समय हो तो कुछ पैराग्राफ पढ़े जा सकते हैं। फोन पर गवाही देने के लिए कैसे तैयारी कर सकते हैं, पैराग्राफ 12 और 13 के मुताबिक इसका एक प्रदर्शन दिखाइए। भाई-बहनों को अगले हफ्ते के लिए बाकी सात पैराग्राफों की अच्छी तैयारी करने के लिए कहिए। साथ ही रीज़निंग किताब भी लाने को कहिए।

15 मि: “अपने बारे में आपका क्या खयाल है?” जनवरी 15, 2000, प्रहरीदुर्ग के पेज 20-22 पर आधारित प्राचीन द्वारा भाषण।

गीत 5 और समाप्ति प्रार्थना।

मई 22 से शुरू होनेवाला सप्ताह

गीत 23

10 मि: कलीसिया की घोषणाएँ। प्रश्‍न बक्स पर चर्चा।

15 मि: “ ‘जागते रहो।’ ” सवाल-जवाब। भले ही हम वह दिन और घड़ी नहीं जानते फिर भी आध्यात्मिक रूप से जागते रहना हमारे लिए क्यों ज़रूरी है, इसके बारे में समझाइए।—नवंबर 1, 1995 की प्रहरीदुर्ग का पेज 20 देखिए।

20 मि: “लोगों तक सुसमाचार पहुँचाने का एक और ज़रिया—टेलिफोन।” इंसर्ट के पैराग्राफ 14-20 पर सवाल-जवाब के साथ चर्चा। अगर समय हो तो कुछ पैराग्राफ पढ़े जा सकते हैं। पैराग्राफ 16 में रीज़निंग किताब का जो हवाला दिया गया है, उसके बारे में श्रोताओं की राय पूछिए। अगस्त 1990 की हमारी राज्य सेवकाई के पेज 4 से भी कुछ खास मुद्दे बताइए। पैराग्राफ 16 में फोन से गवाही देने के जो तरीके बताए गए हैं, उनमें से एक पर प्रदर्शन दिखाइए। आखिर में श्रोताओं को जोश दिलाइए कि वे भी फोन से गवाही देने की कोशिश करें क्योंकि इससे बहुत कामयाबी मिली है।

गीत 17 और समाप्ति प्रार्थना।

मई 29 से शुरू होनेवाला सप्ताह

गीत 6

12 मि: कलीसिया की घोषणाएँ। सभी को याद दिलाइए कि मई महीने की रिपोर्ट डाल दें। जून में जो साहित्य पेश किया जाएगा, उस पर एक छोटा-सा प्रदर्शन दिखाइए। माँग ब्रोशर के पाठ 13 पर चर्चा करके, बाइबल स्टडी शुरू करने का एक प्रदर्शन दिखाइए।

15 मि: “यहोवा की सेवा करके खुशी पाना।” एक भाषण। बताइए कि किन कारणों से हमें सेवकाई में खुशी मिलती है।—इंसाइट, खंड 2 का पेज 120 देखिए।

18 मि: बाइबल की पढ़ाई से पूरा-पूरा लाभ उठाइए। स्कूल गाइडबुक, पेज 34-5 के पैराग्राफ 6-7 पर आधारित एक भाषण और प्रदर्शन। हर हफ्ते ईश्‍वरशासित सेवकाई स्कूल में बाइबल पढ़ाई भी होती है, उसी से बाइबल की झलकियाँ दी जाती हैं। (दिसंबर 1999 की हमारी राज्य सेवकाई, पेज 7) एक प्रदर्शन दिखाइए कि कैसे पूरे परिवार ने मिलकर इस हफ्ते के स्कूल के लिए बाइबल पढ़ाई के भाग की तैयारी की होगी। वे बाइबल पढ़ाई में से एक या दो खास मुद्दे निकालते हैं और फिर वॉच टावर पब्लिकेशन्स इंडैक्स या इंसाइट ऑन द स्क्रिप्चर्स से उस पर रिसर्च करते हैं। इस प्रदर्शन से दिखाइए कि कैसे बाइबल पढ़ाई को ज़्यादा लाभदायक बनाया जा सकता है ताकि हम “सत्य के वचन को ठीक रीति से काम में” लाने के और भी काबिल हों।—2 तीमु. 2:15.

गीत 28 और समाप्ति प्रार्थना।

जून 5 से शुरू होनेवाला सप्ताह

गीत 9

5 मि: कलीसिया की घोषणाएँ।

10 मि: कलीसिया की ज़रूरतें।

15 मि: “बच्चो, तुम्हारे लिए यह सुनहरा मौका है।” भाषण और श्रोताओं के साथ चर्चा। प्रहरीदुर्ग दिसंबर 1, 1996, पेज 13 के पैराग्राफ 15 में दिए गए अनुभव बताइए। बच्चों से पूछिए कि पत्रिकाएँ बाँटने में उनको कैसी खुशी मिलती है। एक या दो बच्चों से घर-घर में पत्रिका पेश करने का सरल प्रदर्शन करवाइए। माता-पिताओं से आग्रह कीजिए कि हर हफ्ते पत्रिका दिन में वे बच्चों को भी साथ ले जाएँ।

15 मि: “ ‘परखे जाएं’—मगर कैसे?” प्राचीन द्वारा भाषण। बताइए कि कलीसिया में सहायक सेवकों का जो प्रबंध है, वह बाइबल पर आधारित है। (इंसाइट खंड 2 का पेज 409 देखिए।) यह भी समझाइए कि सहायक सेवक बनने के लिए उनमें कौन-सी योग्यताएँ होनी चाहिए। (आवर मिनिस्ट्री किताब के पेज 55-7 देखिए।) सहायक सेवक किन तरीकों से कलीसिया की मदद कर सकते हैं, यह बताइए। भाइयों का जोश बढ़ाइए कि वे सहायक सेवक बनने का लक्ष्य रखें।

गीत 10 और समाप्ति प्रार्थना।

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें