जीवन का उद्देश्य क्या है?—आप इसे कैसे पा सकते हैं?
ब्रोशर पेश करने के सुझाव
घर-मालिक को सलाम करने के बाद, आप कह सकते हैं:
“परेशानी और निराशा आज हर किसी की ज़िंदगी का हिस्सा हैं, इसलिए इनसे बच पाना हमारे लिए नामुमकिन है। आपको क्या लगता है, क्या हमें इसी तरह जीने के लिए बनाया गया था? [जवाब के लिए रुकिए।] यह ब्रोशर दिखाता है कि परमेश्वर ने जिस मकसद से इंसान और धरती को बनाया था, वह ज़रूर पूरा होगा। [पेज 20-1 में दी तसवीर पर चर्चा कीजिए। फिर पैराग्राफ 9 पढ़िए और यशायाह 14:24 और 46:11 पर ज़ोर दीजिए।] अगली बार जब मैं आऊँगा तब आपको यह दिखाना चाहूँगा कि बाइबल में कहाँ लिखा है कि परमेश्वर इस धरती को फिरदौस में बदल देगा।” ब्रोशर पेश कीजिए और वापस आने का इंतज़ाम कीजिए।
दोबारा मिलने पर आप कह सकते हैं:
“मैंने पिछली बार आपसे कहा था कि परमेश्वर का मकसद है, यह धरती एक फिरदौस बने और इंसान हमेशा-हमेशा के लिए इस पर जीएँ। [पेज 20-1 पर दी तसवीर फिर से दिखाइए।] गौर कीजिए कि यीशु, पतरस और दाऊद ने फिरदौस के बारे में क्या बताया था।” उसे अपना ब्रोशर निकालने को कहिए। फिर पेज 21-2 खोलिए और पैराग्राफ 10-13 पर चर्चा कीजिए। बाइबल अध्ययन की पेशकश कीजिए, या फिर अगली मुलाकात में पेज 29-30 पर दिए उपशीर्षकों में से एक पर चर्चा करने का इंतज़ाम कीजिए।
एक किशोर प्रचारक यह कह सकता है:
“मेरी उम्र के बहुत-से जवानों को फ्रिक है कि हमारा आनेवाला कल कैसा होगा। क्या आपको लगता है कि अगली पीढ़ी का भविष्य अच्छा होगा? [जवाब के लिए रुकिए।] बाइबल बताती है कि सिर्फ जवानों के लिए ही नहीं बल्कि सभी इंसानों के लिए एक उज्ज्वल भविष्य है। [ब्रोशर के पेज 31 पर दी तसवीर दिखाइए और उसमें लिखा शीर्षक पढ़िए। फिर 2 पतरस 3:13 पढ़िए।] यह ब्रोशर बताता है कि भविष्य में परमेश्वर इंसानों को क्या-क्या आशीषें देगा। [पेज 29-30 पर, मोटे अक्षरों में दिए उपशीर्षकों की तरफ घर-मालिक का ध्यान खींचिए और फिर ब्रोशर पेश कीजिए।] मैं आपसे दोबारा मिलना चाहूँगा और बताना चाहूँगा कि परमेश्वर ने युद्धों को मिटाने के बारे में क्या वादा किया है।” दोबारा मिलने का इंतज़ाम कीजिए।
दोबारा मिलने पर आप कह सकते हैं:
“पिछली दफा जब हमारी बातचीत हुई थी, तब मैंने परमेश्वर के उद्देश्य के बारे में थोड़ा-बहुत आपको बताया था कि कैसे वह पूरी धरती को एक खूबसूरत फिरदौस में बदल देगा। [फिर से पेज 31 पर दी तसवीर दिखाइए।] परमेश्वर ने सारे युद्धों को मिटाने का वादा किया है। इस बारे में आपकी क्या राय है?” उसे अपना ब्रोशर निकालने को कहिए और पेज 29 पर दिए पैराग्राफ 3-6 पढ़कर चर्चा कीजिए। अगली मुलाकात में पैराग्राफ 7-8 पर चर्चा करने का इंतज़ाम कीजिए।
एक बच्चे के साथ प्रचार करते वक्त, बालिग प्रचारक अपना और उस बच्चे का नाम बताकर यह कह सकता है:
“अगर आप इजाज़त दें, तो ________ आपको एक तसवीर दिखाना चाहेगा और बाइबल से एक आयत पढ़कर सुनाना चाहेगा। [बच्चा, पेज 31 पर दी तसवीर दिखाकर, उसमें लिखा शीर्षक पढ़ता है और फिर प्रकाशितवाक्य 21:4 पढ़ता है।] यह ब्रोशर समझाता है कि परमेश्वर उन समस्याओं का क्या करेगा जिनका आज हम सामना कर रहे हैं। [पेज 29-30 पर, मोटे अक्षरों में दिए उपशीर्षक दिखाइए और फिर ब्रोशर पेश कीजिए।] अगली मुलाकात में, मैं आपको बताना चाहूँगा कि सेहत से जुड़ी सभी समस्याओं के अंत के बारे में बाइबल क्या कहती है।”
वापसी भेंट पर बालिग प्रचारक यह कह सकता है:
“पिछली बातचीत में, मैंने कहा था कि मैं आपको बताना चाहता हूँ कि सेहत से जुड़ी सभी समस्याओं के अंत के बारे में बाइबल क्या कहती है। गौर कीजिए कि यहाँ क्या लिखा है।” उसे अपना ब्रोशर निकालने को कहिए और पेज 29 पर दिए पैराग्राफ 9-14 पर चर्चा कीजिए। बाइबल अध्ययन पेश कीजिए, या फिर अगली मुलाकात में पैराग्राफ 15-17 पर चर्चा करने का इंतज़ाम कीजिए।