13 अक्टूबर से शुरू होनेवाले हफ्ते का शेड्यूल
13 अक्टूबर से शुरू होनेवाला हफ्ता
गीत 18 और प्रार्थना
❑ मंडली बाइबल अध्ययन:
गवाही दो अध्या. 3 पैरा. 1-3, पेज 23-27 पर दिया बक्स (30 मि.)
❑ परमेश्वर की सेवा स्कूल:
बाइबल पढ़ाई: व्यवस्थाविवरण 4-6 (10 मि.)
नं. 1: व्यवस्थाविवरण 4:29-43 (4 मि. या उससे कम)
नं. 2: सभी धर्मों में जो अच्छाई नज़र आती है, वह साबित नहीं करती कि परमेश्वर को वे धर्म मंज़ूर हैं—चर्चा के लिए बाइबल के विषय 14घ (5 मि.)
नं. 3: बाइबल समलैंगिकता के बारे में क्या कहती है? (5 मि.)
❑ सेवा सभा:
5 मि: प्रचार में जी-जान से लगे रहने का क्या मतलब है? 2 तीमुथियुस 4:2 पर खास ध्यान दिलाते हुए एक जोशीला भाषण। 15 मार्च, 2012 की प्रहरीदुर्ग के पेज 16-17 पैराग्राफ 7-9 में दी जानकारी इस्तेमाल कीजिए।
10 मि: प्रचार में जी-जान से लगे रहना क्यों ज़रूरी है? 15 मार्च, 2012 की प्रहरीदुर्ग के पेज 15-16 पैराग्राफ 3-6 और पेज 18 पैराग्राफ 14-18 में दी जानकारी पर एक प्राचीन का भाषण। इस बात पर ज़ोर दीजिए कि राज-सेवा में “प्रचार में अपना हुनर बढ़ाना” श्रृंखला-लेखों में दी हिदायतें लागू करने से हम कैसे जी-जान से प्रचार में लगे रह सकते हैं।
15 मि: “राज की खुशखबरी सुनाने के मौकों का पूरा फायदा उठाइए!” सवाल और जवाब। पैराग्राफ 3 पर चर्चा करते वक्त हाज़िर लोगों से कहिए कि मौके ढूँढ़कर गवाही देने में मिले अनुभव बताएँ। इस महीने के लिए चुने गए विषय पर बात करते हुए अपना भाग खत्म कीजिए। हाज़िर लोगों को बढ़ावा दीजिए कि वे बाइबल सिखाती है किताब के पेज 215 से 218 में दी जानकारी पढ़ें, जिस पर अगले हफ्ते सेवा सभा में चर्चा की जाएगी।
गीत 17 और प्रार्थना