जैतून पहाड़
जैतून पहाड़ (1) चूना-पत्थर की गोलाकार पहाड़ियों की शृंखला है। यह पहाड़ यरूशलेम के पूरब में है और बीच में किदरोन घाटी है। जिस पहाड़ पर मंदिर (2) होता था, उसके ठीक सामने जैतून पहाड़ की सबसे ऊँची चोटी है और उसकी ऊँचाई करीब 2,664 फुट (812 मी.) है। आम तौर पर इसी चोटी को बाइबल में जैतून पहाड़ कहा गया है। इसी चोटी पर यीशु ने अपने चेलों को अपनी मौजूदगी की निशानी बतायी।
आयतें: