युध्द-सामग्री—उनकी कीमत क्या है?
राष्ट्रों के वर्तमान सैन्य बजट मन को चौका देता है। वे अच्छी बुद्धि को भी चकरा देता है, जब आप देखते हैं कि शस्त्रों की खर्च मानवता की अत्यन्त आवश्यक वस्तुओं से भी अधिक प्राथमिकता रखती है। बाइबल इस “अन्तिम समय” के बारे में पहले से कहा है कि एक अमुक “राजा” (या सत्ता) उसकी “सोना” और “मणि” (उसकी धनसम्पत्ति) “गढ़ों की देवता” (सैन्यवाद) की महिमा करने में उपयोग करेगा। अन्य शक्तियाँ भी उसका अनुकरण करती हैं। युद्ध-सामग्री के लिए यह अँधी वचनबद्धता बहुधा नागरिकों को उनकी साधारण उपभोज्य वस्तुओं से भी वंचित करता है। अपर्याप्तता और दुकानों के सामने एक नित्य रूप से ताँता लगना सामान्य हो गया है।—दानिय्येल ११:३५-३८.
मॉन्टरियाल, कैनडा में प्रकाशित, मार्च ३०, १९८५ की फ्रान्सीसी पत्रिका प्लस में रिपोर्ट की गई, युद्ध-सामग्री के लिए हुए यह प्रचण्ड खर्च पर विचार करें।
◻ हर सेकण्ड में, जो गुज़र जाता है, इस दुनिया के राष्ट्र ३७,००० (संयुक्त राज्य) डालर से अधिक, युध्द सामग्रियों के लिए खर्च करते हैं।
◻ ५०० लाख से अधिक लोग प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शस्त्रों के उत्पादन कार्यों में नियोजित है।
◻ अमरीका के संयुक्त राज्य में प्रत्येक गवेषण डालर के ६२ सेन्ट सैन्य-सम्बन्धित गवेषण के लिए व्यय किया जाता है और सभी सरकारी खर्च के २७ प्रतिशत रक्षा उद्देश्यों के लिए है; स्विट्ज़रलैन्ड में भी सरकार के खर्च के २५ प्रतिशत से अधिक रक्षा के लिए है।
◻ युद्ध-सामग्री को निर्यात करनेवाले महान १२ राष्ट्रों में से ७३-प्रतिशत अस्त्र विक्रय सोवियत संघ और संयुक्त राज्य करते हैं, फ्रान्स करीब ९-प्रतिशत और १९८४ में कैनडा ने करीब १.३ अरब डालर की सैन्य-सामग्रियाँ निर्यात की।
जो राष्ट्र अत्यधिक कर्ज़ में हैं और अन्य देशों से लिए कर्ज़ों को लौटाने में कठिनता महसूस कर रहे हैं, वे भी युध्द-सामग्री के लिए सब से अधिक व्यय करनेवालों में है।
◻ लैटिन अमरीकी देश जो, पश्चिमी बैंकों का ३५० अरब डालर का ऋणी है, उस में से करीब ९० अरब डालर, सैन्य के लिए समर्पित करते हैं।
◻ परू ने, जिसका करीब १३ अरब डालर कर्ज़ है, १९८३ में शस्त्रों के लिए ४ अरब डालर खर्च किया।
◻ युध्द करनेवाले मध्य अमरीका के राष्ट्रों ने १९७९ से १९८३ तक उनके सैन्य खर्च ५० प्रतिशत बढ़ते हुए देखा।
◻ कई देशों की आर्थिक स्थिति और अनियंत्रित मुद्रास्फीति पर विचार करते हुए सेना को बनाए रखने के लिए जो व्यय का वार्षिक बोझ प्रति व्यक्ति को उठाना पड़ता है वह चौंका देनेवाला है; अर्जन्टीना २१० डालर; चिली १२० डालर; वेनेज़ुएला ६७ डालर; मेक्सीको १९ डालर; ब्राज़ील १७ डालर।
कल्पना कीजिए, कि जब यह सैनिक खर्च का परास्त कर देनेवाला बोझ समाप्त हो जाएगा तब वह क्या ही एक आशिष और महान शमन होगा! परंतु, ये राष्ट्र खुद की संकल्पशक्ति से यह बन्द नहीं करेंगे। सिर्फ यहोवा, सर्वशक्तिमान परमेश्वर ही उन्हें रोक सकता है और वह ऐसा करेगा। यह उसका निश्चित वादा है: “वह पृथ्वी की छोर तक लडाइयों को मिटाता है,” जी हाँ, “वह सारी दुनिया में युद्ध को समाप्त करता है” और “युद्ध के वाहनों को आग में जलाता है।”—भजन ४६:९; आर.के. हॉरिसन द्वारा लिखित, द साम्स फॉर टुडे।
ये शब्द विश्वसनीय और सत्य है क्योंकि “शान्ति का परमेश्वर” झूठ नहीं बोल सकता!—रोमियों १६:२०; इब्रानियों ६:१८; प्रकाशितवाक्य २१:१-५.