प्रचार में अपना हुनर बढ़ाना—बाइबल सिखाती है किताब पेश करना
यह क्यों ज़रूरी है: लोगों को सिखाने के लिए हम खासकर बाइबल सिखाती है किताब का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन हम लोगों को इस किताब से तभी सिखा सकते हैं, जब हमने उन्हें यह किताब दी हो। इसलिए हम सभी को प्रचार करते वक्त बाइबल सिखाती है किताब पेश करने की काबिलीयत बढ़ानी चाहिए। (नीति. 22:29) इसे पेश करने के बहुत-से तरीके हैं। प्रचारक वह तरीका अपना सकते हैं, जो उन्हें असरदार लगता है। आम तौर पर हम खुशखबरी ब्रोशर से बाइबल अध्ययन शुरू करते हैं और फिर बाइबल सिखाती है किताब पेश करके उससे अध्ययन जारी रखते हैं। लेकिन अगर किसी व्यक्ति को हमारे संदेश में बहुत ज़्यादा दिलचस्पी है, तो प्रचारक उसे बाइबल सिखाती है किताब पेश कर सकते हैं।
महीने के दौरान इसे आज़माइए:
अपने परिवार के साथ इस किताब को पेश करने का अभ्यास कीजिए।
प्रचार के दौरान दूसरे प्रचारकों को बताइए कि आप कैसे यह किताब पेश करेंगे। (नीति. 27:17) जिस तरह आप यह किताब पेश करते हैं, अगर वह तरीका असरदार नहीं है, तो कोई दूसरा तरीका अपनाइए।