कोडेक्स साइनाइटिकस—मरकुस की खुशखबरी की किताब की समाप्ति
कोडेक्स साइनाइटिकस, चौथी सदी की एक यूनानी हस्तलिपि है जो चर्मपत्र से बनी है। इसमें पूरा मसीही यूनानी शास्त्र है और इब्रानी शास्त्र के यूनानी अनुवाद यानी सेप्टुआजेंट का कुछ भाग है। विद्वानों का मानना है कि कोडेक्स साइनाइटिकस, बाइबल के यूनानी पाठ का एक जाना-माना स्रोत है। सन् 1850 के आस-पास तक यह हस्तलिपि सीनै पहाड़ के नीचे बने संत कैथरीन मठ में रखी रही। अब इस हस्तलिपि के ज़्यादातर भाग इंग्लैंड के लंदन में ब्रिटिश लाइब्रेरी में रखे हुए हैं। इनमें इस तसवीर में दिखाया भाग भी शामिल है। यह तसवीर दिखाती है कि (1) मरकुस की खुशखबरी की किताब कहाँ समाप्त होती है और (2) कहाँ से लूका की किताब शुरू होती है। इसी तरह चौथी सदी की एक और अहम हस्तलिपि है जिसे कोडेक्स वैटिकनस के नाम से जाना जाता है। इन दोनों में मरकुस की किताब उन शब्दों से खत्म होती है, जो आज बाइबल के अनुवादों में मरकुस 16:8 में पाए जाते हैं।—मर 16:8 का अध्ययन नोट देखें।
चित्र का श्रेय:
© The British Library Board, Add. 43725, f.228
आयतें: